बहराइच में सड़क सुरक्षा और यातायात माह के तहत परिवहन
और पुलिस विभाग का संयुक्त अभियान चलाकर भारी संख्या
में चालान किए गए।
परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार यह
विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 3 नवंबर से 5 नवंबर तक
चलाया गया।यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की
संयुक्त कार्रवाई के तहत बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट,
रोंग साइड ड्राइविंग, ब्लैक फिल्म और दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले
वाहनों के खिलाफ भारी मात्रा में चालान किए गए।
यातायात प्रभारी राम प्रकाश यादव और यात्री कर अधिकारी परिवहन विभाग अवध राज गुप्ता ने संयुक्त रूप से जनता से अपील
की है कि वे सभी सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन
करें।अधिकारियों ने वाहन चालकों से सुरक्षित ड्राइविंग
करने, सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रूप
से उपयोग करने तथा निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने
का आग्रह किया है।