कुलपहाड़: सवालों के बीच अजनर पुलिस की कार्रवाई, 24 घंटे में गुमशुदा लड़का किया बरामद
सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के बीच अजनर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गुमशुदा लड़के को सकुशल बरामद कर लिया। वायरल सूचना में आरोप लगाए जा रहे थे कि पुलिस द्वारा एक लड़का को उठाए जाने की घटना के दौरान ही लड़का गायब हो गया, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर लड़का बरामद।