अशोक नगर: रेड क्रॉस सोसाइटी के पैसे के लेनदेन में गड़बड़ी के मामले में कांग्रेस विधायक ने जांच की मांग की
अशोकनगर जिले में बीते कुछ दिनों से रेड क्रॉस सोसाइटी में लाखों रुपए कथित तौर पर गड़बड़ी किए जाने के आरोप लग रहे हैं साथ ही जो समिति घटित हुई है उसे भी चार्ज न मिलने की बातें सामने आ रही हैं इन सभी मुद्दों को लेकर रविवार को दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस विधायक हरी बाबू राय ने मीडिया से चर्चा की और मामले की जांच करने की मांग रखी।