बिंदकी: चांदपुर पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश किया, पुलिस टीम को मिला ₹25000 का इनाम, बरामद हुए सामान व कारें
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर पुलिस द्वारा अंतर्जनपदीय बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफास किया गया। अभियुक्तों आकिब, आमिर व जावेद तीनों निवासी कस्बा बिंदकी कोतवाली बिंदकी तथा रवि गुप्ता निवासी मदनपुर राधा नगर फतेहपुर के पास से चोरी की 27 बैटरी, चोरी में प्रयुक्त दो कार 6040 रुपए नगद बरामद हुए। पुलिस ने सोमवार को दिन में 1 बजे कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।