बस्तर के सवा लाख से अधिक विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों में रचा ‘सपनों का भारत’
सेवा संकल्प अभियान के तहत बस्तर के 2,052 स्कूलों के 1,26,342 विद्यार्थियों ने चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विकसित भारत 2047, स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, सेना का शौर्य और माओवाद मुक्त भारत जैसे विषयों पर अपने सपनों और विचारों को अभिव्यक्त किया।
चित्रकला में 65,298 और भाषण में 61,044 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं 18,951 अभिभावकों व प्रबुद्ध नागरिकों और 3,124 जनप्रतिनिधियों की सहभागिता ने इस आयोजन को जनभागीदारी का स्वरूप दिया।
सुशासन सरकार बच्चों की रचनात्मकता, विचारों और जनभागीदारी को अवसर देकर विकसित छत्तीसगढ़ के साथ विकसित भारत के संकल्प को मजबूत कर रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #SevaSankalpAbhiyan #SapnoKaBharat #सपनों_का_भारत #Bastar #ViksitBharat2047 #Chhattisgarh #GoodGovernance
Bastar, Chhattisgarh | Sep 20, 2026