🌾 *3 एकड़ की खेती, तीन बेटियों के सपने और मेहनत से बदलती जिंदगी!*
बस्तर के तोकापाल विकासखंड के ग्राम कोयपाल निवासी किसान **श्री सुकरू यादव** ने फसल विविधीकरण और बेहतर सिंचाई व्यवस्था को अपनी आर्थिक मजबूती का आधार बनाया है।
🌽 मक्का की खेती से लगभग **₹2 लाख की आमदनी**।
🥬 साग-सब्जियों से सीजन में करीब **₹1 लाख की आमदनी**।
🌾 धान खरीदी केंद्र पर **40 क्विंटल धान** बेचने पहुंचे।
करीब 3 एकड़ पैतृक भूमि पर खेती करने वाले सुकरू यादव अपनी कमाई से परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ तीनों बेटियों की पढ़ाई पर भी ध्यान दे रहे हैं।
उन्होंने **कृषक उन्नति योजना के तहत ₹13,839 प्रति एकड़ सहायता** के निर्णय की सराहना की।
💚 **मेहनत खेतों में, खुशहाली परिवार में और बेटियों के सपनों को नई उड़ान!**
#समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी_2026 #DhanKharidi2026 #Bastar #KrishakUnnatiYojana