अटरू: बामला कलमण्डा मार्ग पर राख के वल्गर में लगी आग, बमुश्किल पाया गया आग पर काबू
Atru, Baran | Oct 15, 2026 बामला कलमंडा मार्ग पर राख से भरे बल्कर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान कुंजेड़ मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर हुआ हादसा, आग बुझाने में जुटे ग्रामीण कुंजेड़ (बारां)। कुंजेड़ मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर बामला-कलमंडा मार्ग पर राख से भरे एक बल्कर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को अपनी जान बचाने के लिए चलते बल्कर से कूदना पड़ा।