पताही प्रखंड में फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल एक शिक्षक हुआ गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार पताही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फेनहारा थाना क्षेत्र के मनकरवा गांव में छापेमारी कर फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर बहाल एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शिक्षक की पहचान मनकरवा गांव निवासी सुबोध कुमार सिंह के रूप में हुई है।