कुचायकोट: पहाड़पुर गांव के पास उत्पाद विभाग ने 17 लीटर शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
गोपालगंज जिले के उत्पाद विभाग की टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के समीप से एक स्कूटी सवाद दो लोगों को करीब 17 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है गिरफ्तार दोनों लोग बिहार के मुजफ्फरपुर जिला का रहने वाला बताई जा रहे हैं विजय कुमार और राजकुमार जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज शुक्रवार को दोपहर 1 बजे दी।