खैरा में दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, गंगा आरती से भक्तिमय हुआ माहौल
खैरा। मां दुर्गा पूजा शांति समिति, खैरा की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का रविवार शाम 7:30 बजे भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बनारस से आए विद्वान पंडितों द्वारा प्रस्तुत भव्य गंगा आरती रही। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के बीच मां दुर्गा की आरती की गई। इस दौरान पूरा पूजा परिसर ‘जय माता दी’ के जयघोष से गूंज उठा। गंगा आरती के दिव्य दृश्य ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।
आयोजन के साथ ही खैरा में दुर्गा पूजा की रौनक बढ़ गई है। कार्यक्रम में पूजा समिति के उपाध्यक्ष ललन मेहता, पैक्स अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, मुन्ना मंडल, रामानंद सिंह, रंजीत रावत, प्रमोद रावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Jamui, Jamui | Oct 11, 2026