अनिवार्य शिक्षा के अधिकार के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्रथम चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कासगंज में संपन्न हुई। कुल 978 आवेदनों में से 310 आवेदन सत्यापित पाए गए। लॉटरी में 295 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ, जबकि 15 अभ्यर्थी अचयनित रहे।