लालगंज: रामापुर गांव से चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को सांगीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सांगीपुर थाना के दरोगा चित्तर सिंह पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी के मुकदमें के वांछित रामापुर थाना कोहडौर निवासी रमेश तिवारी उर्फ मुकुन्द पुत्र सूरजलाल तिवारी को घर के समीप से किया गिरफ्तार। एसओ गौरव त्रिवेदी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये वांछित को सोमवार दोपहर दो बजे जेल भेज दिया गया है।