कुकड़ू: ईचागढ़ में हाइवा की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम
ईचागढ़ के दारूदा गांव के पास हाइवा की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घायल युवक मनोरंजन महतो था, जो बाइक से घर लौट रहा था। पुलिस पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने सड़क जाम कर शव उठाने और वाहन जप्त करने की मांग की। घटना के बाद पुलिस जांच और वाहन की तलाश जारी है।