हज़ारीबाग: समाहरणालय में डीसी ने मतदाता सूची में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर दी जानकारी
मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर आज मंगलवार को डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नैंसी सहाय ने प्रेसवार्ता आयोजित कर मिडिया को संबोधित किया। उन्होने बताया कि स्वच्छ,समावेशी एवं त्रुटिरहित निर्वाचक सूची के निर्माण के लिए सभी पात्र नागरिकों का निबंधन एवं मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जाना आवश्यक है।