गुना: म्याना थाना क्षेत्र से लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा
Guna, Guna | Feb 16, 2024 गुना के म्याना थाना क्षेत्र से लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया है। थाना प्रभारी विनोद छाबई ने बताया कि लड़की के पिता ने 26 अक्टूबर 2023 को लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की को दस्तयाब कर बयान दर्ज किए गए। विधिवत कार्रवाई के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया।