गुना: मुंदोल गांव में बाल विवाह की सूचना पर पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने परिजनों को समझाया, बनाया पंचनामा
Guna, Guna | Feb 16, 2024 गुना के मुंदोल गांव में बाल विवाह की सूचना पर पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने परिजनों को समझाकर बाल विवाह रुकवाया है। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी पवनजीत सिंह अरोरा ने बताया कि परिजनों को बाल विवाह कानून के बारे में जानकारी दी गई है, अब वह बाल विवाह नहीं करेंगे। मौके पर पंचनामा बनाकर एक कॉपी थाने में उपलब्ध करा दी गई है।