गुना: म्याना में क्यूआर कोड पर फर्जी भुगतान दिखाकर दो बदमाश दो तेल की केन लेकर हुए फरार दुकानदार ने थाना में की शिकायत
Guna, Guna | Feb 15, 2024 गुना के म्याना थाना क्षेत्र के म्याना कस्बे में कृष्णा किराना स्टोर पर दो बदमाश क्यूआर कोड में फर्जी भुगतान दिखाकर 15 15 लीटर मिठी तेल की दो केन लेकर फरार हो गए, दुकानदार सुरेश धाकड़ ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है दोनों बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं दोनो तेल की केन की कीमत दुकानदार ने 3150 रुपए बताई गई है