गुना: बरखेड़ा गिर्द में ट्रक की चपेट में आए बछड़े की टायर चढ़ने से हुई मौत, ग्रामीणों ने समझौते से निपटाया मामला
Guna, Guna | Feb 15, 2024 गुना के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में 14 फरवरी को एक ट्रक की चपेट में आए बछड़े की टायर चढ़ने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए कहा कि जानबूझकर गलती कोई नहीं करता घटनाएं हो जाती हैं। ग्रामीणों ने मृत बछड़े को ट्रक में रखकर गांव के पास की नदी पर छोड़ जाने को कह कर ट्रक चालक को रवाना किया।