गुना: सेंधुआ में सिंध नदी में हो रहा था रेत का अवैध उत्खनन, तहसीलदार, खनिज अधिकारी और पुलिस टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जब्त
Guna, Guna | Feb 15, 2024 गुना के म्याना थाना क्षेत्र के सेंधुआ गांव की सिंध नदी में रेत का अवैध उत्खनन करते एक ट्रैक्टर ट्राली को तहसीलदार खनिज अधिकारी और पुलिस टीम ने जप्त किया है तहसीलदार जयप्रकाश गौतम ने बताया मौके पर बोलोरो गाड़ी और निरपत नाम का व्यक्ति मिला जिसके पास ठेका संबंधी कोई दस्तावेज नहीं थे मौके से भाग निकला ट्रैक्टर ट्राली को म्याना थाने में लाकर कार्यवाही की गई