हथीन थाना पुलिस जिसे पांच वर्षों में नहीं ढूंढ पाई,,
उस ऐसे गौ मांस तस्कर को AVT स्टाफ ने फाइल मिलते ही ढूंढ कर पकड़ लिया।
कह सकते हैं --
एवीटी हथीन की बड़ी कार्रवाई: 5 साल से फरार गोमांस तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पलवल, 04 जून 2026। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एवीटी हथीन पुलिस ने वर्ष 2021 से फरार चल रहे गोमांस तस्करी के मुख्य आरोपी लीला पुत्र बब्बू निवासी देवला, नूंह को गिरफ्तार किया है।
वर्ष 2021 में थाना हथीन पुलिस ने जहीर और शोयब को अवैध गोमांस के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि दोनों आरोपी गोमांस नूंह निवासी लीला से खरीदकर हथीन क्षेत्र में बेचते थे। इसके बाद से लीला फरार चल रहा था।
ए.एस.आई. पवन कुमार के नेतृत्व में एवीटी हथीन टीम ने 3 जून 2026 को रेस्ट हाउस चौक, हथीन के पास से आरोपी लीला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि गो तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं
Palwal, Palwal | Jun 4, 2026