Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
gurujipwl
Palwal, Palwal
| Jun 5, 2026
MORE NEWS
Palwal, Palwal | Jun 5, 2026
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान टेंट गिरने से महिला की मौत, कई श्रद्धालु घायल एंकर :- पलवल/हसनपुर। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर यमुना नदी के निकट हसनपुर क्षेत्र में परिक्रमार्थियों के लिए लगाए गए एक टेंट के आंधी-तूफान में उखड़कर गिर जाने से कई श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई एक 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में देरी को भी मौत का एक कारण बताया है। वी/ओ 1 जानकारी के अनुसार चार दिन पूर्व मथुरा के निकट राया से ब्रज 84 कोस परिक्रमा पर निकला महिलाओं का यह समूह(जत्था) वीरवार दोपहर के समय हसनपुर से आगे उत्तर प्रदेश सीमा शुरू होने से पहले यमुना नदी के पास लगाए गए एक टेंट में रुका हुआ था। समूह में शामिल प्रियंका ने बताया कि भीषण गर्मी और यात्रा की थकान से राहत पाने के लिए श्रद्धालु टेंट में विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई, जिससे वहां शरण लेने वाले लोगों की संख्या और बढ़ गई। प्रत्यक्ष दर्शी प्रियंका के अनुसार कुछ समय बाद दोबारा तेज बारिश के साथ आए आंधी-तूफान में टेंट उखड़ गया। टेंट को सहारा देने वाले लोहे के पाइप श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गए, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों में प्रियंका की चाची सरोज तथा उनकी बुआ की सास मोहनी देवी (62) पत्नी बलबीर सिंह निवासी गांव गड़िया नरसू, थाना कासगंज, जिला एटा (उत्तर प्रदेश) भी शामिल थीं। मोहनी देवी के सिर पर लोहे का पाइप गिरने से उन्हें गंभीर चोट लगी थी। प्रियंका ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने एम्बुलेंस के लिए डायल-112 पर सूचना दी, लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद घायल मोहनी देवी को ऑटो के माध्यम से हसनपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि वहां उन्हें पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिली और उन्हें पलवल रेफर कर दिया गया। बाद में एम्बुलेंस से मोहनी देवी को जिला नागरिक अस्पताल पलवल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Palwal, Palwal | Jun 5, 2026
मेवाती ड्राइवर ने मुंबई में की आत्महत्या, डीग के सेहसन गांव में पहुंचा शव, परिवार में मातम
Palwal, Palwal | Jun 5, 2026
“तीन महीने बाद बदलेगा सेक्टर-16A का नजारा, फूल-पौधों से सजेगा खूबसूरत इलाका” 🌱 Haryana Voice Palwal Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Haryana Krishanpal Bhati Ch. Krishan Pal Gurjar
Palwal, Palwal | Jun 5, 2026