हुज़ूर: भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में बाइक सवार कारोबारी से 20 लाख रुपये लूटे गए
Huzur, Bhopal | Nov 12, 2024 भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में पालिटेक्निक चौराहे पर बाइक से जा रहे एक कारोबारी से 20 लाख रुपये की लूट हो गई। बाइक पर कारोबारी के साथ एक साथी भी था। बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले कारोबारियों की बाइक को टक्कर मारी और फिर उसके बाद उसके बैग में रखे 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस के माध्यम से मंगलवार सुबह 8 बजे लगी।