हुज़ूर: भोपाल पुलिस कमिश्नर की फर्जी आईडी के ज़रिए ठगी करने का मामला, 2 आरोपी हुए गिरफ़्तार; दो खातों में मिला ₹92 लाख का लेनदेन
Huzur, Bhopal | Nov 12, 2024 साइबर ठगों ने पुलिस कमिश्नर की फर्जी फेसबुक आईडी से कई लोगों से ठगी कर ली। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस के सामने कई अहम खुलासे किए हैं। इसके साथ ही पुलिस को दो बैंक खातों में 92 लाख रुपये का लेनदेन मिला है।आरोपियों ने खुलासा किया है कि दोनों से मिलकर 100 से ज्यादा ठगी की वारदात को अंजाम दिया है|