कानपुर: पुलिस उपायुक्त सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने मॉक ड्रिल की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की, आला अधिकारी रहे मौजूद
पुलिस उपायुक्त सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बुधवार सुबह 9:00 बजे मॉक ड्रिल की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। बैठक में जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त और थाना प्रभारी शामिल हुए। सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आज होने वाली मॉक ड्रिल पर विस्तृत चर्चा की गई। समन्वय और त्वरित कार्रवाई के बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।