कानपुर: महापौर प्रमिला पांडे ने भारत द्वारा पाकिस्तान अधिकृत स्थान पर आतंकी ठिकानों पर किए गए एयर स्ट्राइक पर टिप्पणी की
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान अधिकृत आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक पर महापौर प्रमिला पांडे ने बुधवार सुबह 9:00 बजे कहा कि, पहलगाम में मारे गए हमारे भाइयों की मौत और बहू का सिंदूर मिटाने वाले आतंकियों का खात्मे की खबर सुनकर वह बहुत खुश है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद कहा कि, बोला मोदी है तो मुमकिन है।