कानपुर: जाजमऊ थाना क्षेत्र में पति के अवैध संबंधों को लेकर पत्नी ने किया विरोध, रिपोर्ट दर्ज
जाजमऊ निवासी महिला ने पति के अवैध संबंध को लेकर विरोध किया। पति उसे जान से मारने पर आमादा हो गया। उसके पत्नी का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने कैंट थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। इंस्पेक्टर कैंट अरविंद कुमार राय ने बुधवार सुबह 8:00 बजे बताया कि रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के सीसी टीवी फुटेज की भी जांच कर कारवाई की जाएगी।