राजपुर: 21 अप्रैल को बक्सर आईटीआई परिसर में जॉब कैम्प, 400 पदों पर होगी भर्ती
Rajpur, Buxar | Apr 17, 2026 जिला नियोजनालय बक्सर द्वारा 21 अप्रैल 2026 को संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित कार्यालय परिसर में जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक संचालित होगा, जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का ऑन-द-स्पॉट चयन किया जाएगा। 400 पदों पर बहाली होगी।