बड़ीसादड़ी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ द्वारा नगर में 39 दिवसीय अभिरुचि एवं कौशल विकास समर कैंप आयोजित किया जा रहा है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में चल रहे शिविर में 100 से अधिक प्रतिभागी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण ले रहे हैं।