पाकुड़: कांग्रेस भवन के पास पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में चंपई सोरेन के CM पद की शपथ लेने पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
Pakaur, Pakur | Feb 2, 2024 चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई। स्थानीय विधायक आलमगीर आलम के भी शपथ लेने पर शहर के कांग्रेस भवन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखा गया।