शिवपुरी नगर: मंशापूर्ण मंदिर के महंत और भक्तगण पहुंचे कलेक्ट्रेट, मंदिर की जमीन पर भू-माफिया के कब्जे को लेकर की शिकायत
शहर के मंशापूर्ण मंदिर और दर्जनों भक्तगण आज एकत्रित होकर शिवपुरी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की मंशापूर्ण मंदिर की शासकीय जमीन पर भू माफिया फर्जी तरीके से रजिस्ट्रियां कर ली गई। जिसकी शिकायत उन्होंने पूर्व में भी शिवपुरी कलेक्टर से की पर भू माफिया नही माने और अब मंदिर के शासकीय भूमि पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं।