इटाढ़ी: बसुधर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर आयोजित, एडीएम ने किया निरीक्षण
Itarhi, Buxar | Jul 7, 2026 प्रखंड के बसुधर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर का निरीक्षण अपर समाहर्ता (एडीएम) अरुण कुमार सिंह ने किया। उन्होंने शिविर में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।