हरिद्वार: भारत भ्रमण पर आए जापानी नागरिक का हर की पौड़ी पर खोया 3.50 लाख की कीमत का मोबाइल और पर्स, पुलिस ने खोजकर लौटाया वापस
जापान से भारत भ्रमण पर आए एक युवक का आज हर की पौड़ी पर 3.50 लाख रुपए की कीमत का मोबाइल और पर्स खो गया। सूचना मिलते ही हरिद्वार कोतवाली पुलिस अलर्ट हुई और महज कुछ ही घंटो में मोबाइल पर्स खोजकर जापानी नागरिक को वापस लौटा दिया। युवक का नाम इटो सुकाई है जो भारत भ्रमण पर निकला हुआ है। अपना मोबाइल पर्स सुरक्षित पाकर उसने हरिद्वार कोतवाली पुलिस का आभारी व्यक्त किया