मिर्ज़ापुर: मड़िहान निवासी युवक ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मड़िहान पुलिस और एक स्थानीय पत्रकार पर जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप
मड़िहान थाना क्षेत्र के मड़िहान निवासी पीड़ित अनूप ने मंगलवार की दोपहर में एसपी को ज्ञापन सौंप कर आरोप लगाया है कि। मेरा घर मड़िहान थाने के सामने है और मड़िहान पुलिस और एक स्थानीय पत्रकार मिलकर जबरदस्ती मेरी जमीन को कब्जा कर रहे हैं। थाने में मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है क्योंकि थानेदार और पत्रकार ही मिलकर कब्जा कर रहे हैं तब मेरी सुनवाई कैसे हो सकती है।