जमुई: अम्माटिला गांव के पास ऑटो चालक ने लोहे की रॉड से महिला को घायल किया, पति को भी पीटा, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Jun 14, 2026 अम्माटिला गांव के पास किराया को लेकर ऑटो चालक ने मंदरिया टोला निवासी चमेली देवी की पिटाई कर दी। इस दौरान लोहे की रॉड से वार कर घायल कर दिया। साथ ही जातिसूचक शब्द का भी इस्तेमाल किया गया। जब सूचना पर पति चेतन दास पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घायल महिला को रविवार की शाम 4:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।