हरदोई: लखनऊ रोड निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्क महरोत्रा की हुई मौत, अज्ञात युवकों ने कनपटी पर मारी थी गोली
Hardoi, Hardoi | Jul 31, 2024 लखनऊ रोड निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्क महरोत्रा की मौत हो गयी है। अधिवक्ता को मंगलवार देर शाम अज्ञात युवकों ने कनपटी पर गोली मारी थी।मंगलवार शाम लखनऊ रोड निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता को अज्ञात बदमाशों द्वारा उनके चैम्बर में जाकर कनपटी पर गोली मार दी।पुलिस ने घायल अधिवक्ता को इलाज के मेडिकल कालेज भेजा जहां से उन्हें लखनऊ रेफर किया गया, ट्रामा सेंटर में मौत हो गयी।