हरदोई: एसपी ने बताया कि अधिवक्ता के हमलावरों की तलाश की जा रही, घायल अधिवक्ता को लखनऊ रेफर किया जा रहा
Hardoi, Hardoi | Jul 30, 2024 शहर के लखनऊ रोड निवासी अधिवक्ता कनिष्क महरोत्रा को अज्ञात युवकों ने चैम्बर के अंदर जाकर उनकी कनपटी पर गोली मार दी। गम्भीर हालत में पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा है जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। एसपी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जांच चल रही है और अधिवक्ता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया जा रहा है।