हरदोई: आबकारी एवं पुलिस की टीम ने मझिला थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान,30 लीटर शराब बरामद,3 महिला गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Jul 31, 2024 जिले में डीएम मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार दोपहर 1 बजे आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मझिला थाना क्षेत्र के गांवों में दबिश दी। दबिश के दौरान टीम ने 30 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी तथा 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 अभियोग पंजीकृत कराए गए।