काको: गणेशी बीघा में दरवाजे पर टेंपो लगाने को लेकर विवाद, एक पक्ष के तीन घायल
Kako, Jehanabad | Mar 30, 2026 काको प्रखंड के गणेशी बीघा गांव में दरवाजे पर टेंपू खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार दोपहर करीब 1 बजे इलाज जारी है।