सुल्तानगंज: सुल्तानगंज में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सुल्तानगंज के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुबह से ही बच्चों, युवाओं और आम लोगों में खासा उत्साह रहा। शहर की गलियों और मोहल्लों में देशभक्ति गीत गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में भी पूरे उत्साह