माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने सहयोग शिविर कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिलों के लाभुकों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।
बेगूसराय जिले से विद्युत, राजस्व, नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित चार लाभुकों ने संवाद किया। सभी लाभुकों ने जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी समाहरणालय स्थित एनआईसी कार्यालय में उपस्थित रहे।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat