बौंसी: भंडारीचक स्थित दुर्गा मंदिर के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया
Bausi, Banka | Apr 21, 2025 थाना क्षेत्र के भंडारीचक स्थित दुर्गा मंदिर समीप से पुलिस ने एक चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार शाम करीब 5:00 बजे थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान नयागांव निवासी मोहम्मद चांद है, जो चोरी की बाइक चला रहा था। गाड़ी का नंबर प्लेट भी बदल दिया गया था। जब्त गाड़ी अकबरनगर से गई हुई थी।