बौंसी: असनाहा पंचायत के शासन गांव में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित
Bausi, Banka | Apr 20, 2025 असनाहा पंचायत के शासन गांव में रविवार की दोपहर 12 बजे जय गुरु जीविका महिला ग्राम संगठन एवं मनियारपुर अंतर्गत गुरुदेव जीविका के द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सरकार के द्वारा चलाए गये विकास योजना पर सभी जीविका दीदी के द्वारा चर्चा की गई।