बरेली: बरेली में झाड़ू वाले हाथों ने मांगी बुढ़ापे की लाठी, सीएम से पुरानी पेंशन की गुहार लगाई
बरेली में 18 साल से गांव की गलियों और नालियों की सफाई करने वाले ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अब अपने भविष्य की चिंता को लेकर आवाज बुलंद की है। बुधवार को पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। जिला अध्यक्ष राम लाल कश्यप और जिला महामंत्री महेश चन्द्र वाल्मी