पीरो: अगियाँव बजार में घुटनों तक पानी, गड्ढों में डूबी सड़क—बिहार सरकार के दावों की खुली पोल
Piro, Bhojpur | Jul 11, 2026 बरसात की शुरुआत होते ही बिहार सरकार के विकास के दावों की सच्चाई एक वायरल वीडियो ने सबके सामने ला दी है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं और घुटनों से ऊपर तक पानी भरा हुआ है। इसी पानी के बीच से लोग और वाहन गुजरने को मजबूर हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।