जिलाधिकारी, खगड़िया के निर्देशानुसार जिला स्तरीय समन्वयक समिति (बैंकिंग) DLRAC/DLCC की बैठक आयोजित
जून 2026 तिमाही के बैंकिंग कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा
खगड़िया, 22 सितंबर 2026।
जिलाधिकारी, खगड़िया के निर्देशानुसार मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वयक समिति (बैंकिंग) की जून 2026 तिमाही की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय, खगड़िया के तत्वावधान में किया गया।
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री प्रवेन्द्र कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री अजीत कुमार पासवान, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, खगड़िया, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि श्री आशुतोष कुमार, नाबार्ड की डीडीएम श्रीमती पूजा भारती तथा अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय, खगड़िया के प्रबंधक श्री राकेश रौशन सहित विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जिला उद्योग केंद्र, खगड़िया तथा निजी एवं वित्तीय बैंकों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी बैठक में भाग लिया।
बैठक में जिले में बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय समावेशन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित बैंकिंग कार्यों की समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी साझा की गई तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक समन्वय पर चर्चा की गई।
बैठक में संबंधित बैंक एवं विभागीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पात्र लाभुकों तक बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
Khagaria, Bihar | Sep 22, 2026