जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली एवं जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक
अनुकंपा के आधार पर जन वितरण प्रणाली विक्रेता के चयन से जुड़े 9 मामलों पर हुई चर्चा, राशन कार्ड, ई-केवाईसी एवं खाद्यान्न उठाव की समीक्षा
खगड़िया, 22 सितंबर 2026।
जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय, खगड़िया में जन वितरण प्रणाली विक्रेता के मृत्योपरांत अनुकंपा के आधार पर चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुकंपा के आधार पर जन वितरण प्रणाली विक्रेता के चयन से संबंधित कुल 9 मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में जिले में राशन कार्ड, लाभुकों के ई-केवाईसी एवं खाद्यान्न उठाव की स्थिति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन कार्ड से संबंधित कार्यों तथा लाभुकों के ई-केवाईसी का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। साथ ही जन वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न के समय पर उठाव एवं सुचारू वितरण सुनिश्चित करने तथा इसकी नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया।
2 views | Khagaria, Bihar | Sep 22, 2026