युवा ,रोजगार एवं कौशल विकास विभाग,बिहार सरकार द्वारा जिला नियोजनालय खगड़िया कार्यालय में नियोजन- सह- व्यावसायिक मार्गदर्शन योजना अंतर्गत करियर इन्फॉर्मेशन सेंटर (CIC) का संचालन किया जाता है।
करियर इन्फॉर्मेशन सेंटर के माध्यम से नि: शुल्क लाइब्रेरी, डिजिटल लाइब्रेरी के साथ साथ करियर मार्गदर्शन, मॉक टेस्ट आदि की भी सुविधा प्रदान की जाती है।
CIC लाइब्रेरी में अद्यतन प्रतियोगी परीक्षा की किताबें, अखबार( The Hindu, दैनिक जागरण,इत्यादि), पत्रिकाएं,wifi की सुविधा, डिजिटल लाइब्रेरी,पानी,एवं वाशरूम (पुरुष एवं महिला के लिए अलग)की सुविधाएं भी प्रदान की जाती है।
इसके माध्यम से CIC में आने वाले सभी विद्यार्थियों को शांतिपूर्ण माहौल प्रदान किया जाता है जिससे कि वह एकाग्र होकर पढ़ाई कर सके एवं अपने लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर पाए।
11 views | Khagaria, Bihar | Sep 22, 2026