उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त विजय कुमार गुप्ता का गिरिडीह आगमन, अधिकारियों ने किया स्वागत, समाहरणालय में मिला गार्ड ऑफ ऑनर
गिरिडीह। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता के गिरिडीह आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। सबसे पहले गिरिडीह परिसदन में उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी तथा आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और जिले की प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया।
इसके बाद प्रमंडलीय आयुक्त गिरिडीह समाहरणालय पहुंचे, जहां पुलिस जवानों द्वारा उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। प्रशासनिक गरिमा एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप आयोजित इस सम्मान समारोह में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता वैभव कुमार सिंह, आईएएस प्रशिक्षु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
प्रमंडलीय आयुक्त के दौरे के दौरान जिले में संचालित विकास योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया।
जिला प्रशासन ने बताया कि प्रमंडलीय आयुक्त का यह दौरा विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करने, विभागीय समन्वय को और मजबूत बनाने तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।