बोध गया: बोधगया के जगरनाथ मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी समारोह धूमधाम से मनाई गई, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Bodh Gaya, Gaya | Sep 10, 2026 बोधगया के जगरनाथ मंदिर में बुधवार की रात 10 बजे तक भगवान श्रीकृष्ण की छठी समारोह श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु समारोह में शामिल हुए।