सिसई: छारदा गांव की अनुसूचित जाति की महिला का आवास का जिओ टैग नहीं किए जाने पर लगाई गुहार
Sisai, Gumla | Apr 3, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के छारदा गांव निवासी अनुसूचित जाति की महिला कुंती देवी का आवास का जियो टैग नहीं होने पर महिला और उसके पुत्र सोनू राम ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि वह और उसकी मां लगातार 2 माह से ब्लॉक का चक्कर काट रहे हैं और अपने अबुआ आवास जो की लिस्ट में उनका नाम भी है उसके जिओ टैग करने की गुहार लगा रहे हैं परंतु निराशा हाथ लग रही है।